आगामीवैशाली महोत्सव” (संभावित तिथि 31 मार्च

80

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर सिटी टू विलेज न्यूज

 

आज दिनांक 24.02.2026 को जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आगामी वैशाली महोत्सव, जिसका आयोजन आगामी 31 मार्च को संभावित है, की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन हेतु विभिन्न आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं जैन मुनियों से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से शीघ्र बैठक आयोजित की जाए, ताकि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास सघन स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास आकर्षक साज-सज्जा, लाइटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। विशेष रूप से अभिषेक पुष्करणी तालाब के अंदर एवं बाहर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा मेला मैदान की साफ-सफाई, ड्रेसिंग एवं समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

विधि-व्यवस्था एवं सुचारू संचालन के दृष्टिकोण से ट्रैफिक मैनेजमेंट की विस्तृत योजना तैयार करने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल एवं शौचालय की समुचित एवं स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महोत्सव स्थल तक जाने वाले मार्गों की आवश्यक मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण हेतु RCD/RWD सहित संबंधित कार्यपालक एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सम्मिलित करते हुए अलग-अलग उप-समितियों का गठन किया जाए। कलाकार चयन हेतु एक पृथक “कलाकार चयन समिति” के गठन का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, वैशाली, जिला विकास पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्रवाई एवं सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि वैशाली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप महोत्सव का आयोजन भव्य एवं सफल बनाया जाए।