खुशखबरी 24 फरवरी 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री भोपाल स्टेशन से नई ट्रेन भोपाल-धनबाद एवं भोपाल-चोपन एक्सप्रेस का करेंगे शुभारंभ
इस अवसर पर शाम 19.30 बजे दोनों ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री फिजिकल रूप से जबकि रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से जुड़ेगें।
यह नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूप से दिनाँक 27.02.2026 को भोपाल से एवं दिनाँक 01.03.2026 को धनबाद से चलेगी।
जबकि भोपाल-चोपन-भोपाल नई साप्ताहिक ट्रेन नियमित रूप से दिनाँक 01.03.2026 को भोपाल से एवं दिनाँक 02.03.2026 को चोपन से चलेंगी।
इस दोनों नई गाड़ी में 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 द्वितीय श्रेणी एसी, 6 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।
उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 01631 / 01632 भोपाल-धनबाद वाया चोपन (उद्घाटन ट्रेन सेवा):-
दो नई ट्रेन के शुभारम्भ पर गाड़ी संख्या 01631 भोपाल-धनबाद उदघाटन स्पेशल भोपाल से मंगलवार, 24 फरवरी को 19.30 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 20.00 बजे आगमन कर एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन 19.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01632 धनबाद से बुधवार 25 फरवरी को 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन विदिशा 21.20 बजे आगमन एवं भोपाल 22.35 बजे पहुँचेगी।





