500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की

76

500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक; जिलाधिकारी वैशाली ने दिए आवश्यक निर्देश

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

आज दिनांक 18 फरवरी  को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैशाली जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न बड़ी आधारभूत संरचना परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान भारतमाला परियोजना के अंतर्गत कल्याणपुर (हाजीपुर) से वेला नवादा (दरभंगा) तक फोरलेन NH-119D राजमार्ग निर्माण, भारतमाला LOT-07 अदलवारी–मणिकपुर खंड (NH-139W) राजमार्ग निर्माण, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे तथा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्य सचिव महोदय ने कहा कि बिहार में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करते हुए सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सभी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में गति लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।