सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैंनल ने बरग़वां तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों की लंबित फाइलों को देखकर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
लंबित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।आम जनता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर ग्रामीणों से जुड़ा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





