बैंक पोस्ट ऑफिस रोड पर निजी चार पहिया वाहन की अवैध पार्किंग से लोग हुए परेशान

567

बैंक पोस्ट ऑफिस रोड पर निजी चार पहिया वाहन की अवैध पार्किंग से लोग हुए परेशान आए दिन दुर्घटना होने की बनी रहती है संभावना

 

 

जिला सोनभद्र /// स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में एन एच 39 से लिंक मार्ग पर सब्जी मंडी बैंक रोड पोस्ट ऑफिस और प्राइवेट विद्यालय ब्लूमिंग बड्स भी है इस रास्ते से काफी लोग रेलवे लाइन क्रॉस करके सलैयाडीह से सटे गांवों में आना-जाना लगा रहता है तथा विद्यालय के बच्चे स्कूली वाहन से तथा पैदल चलकर आते जाते हैं पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने लोग फोर व्हीलर अपने निजी कार तथा अन्य समान रास्ते पर गिराकर कई सप्ताह तक छोड़ देते हैं लगाकर आधे रास्ते को जाम किए रहते हैं जिससे आने-जाने वालों लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा आए दिन घटना दुर्घटना होते रहती है और बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ब्लूमिंग बड्स स्कूल के बच्चों को ले जाने गाड़ीयों के ड्राइवरों ने बताया कि इस रोड में लोग रास्ते पर अपने पशुओं को तथा निजी वाहनों को रोड पर बांधे रहते हैं जिससे जगह-जगह हम लोगों को विद्यालय की गाड़ियों को खड़ा करके गाड़ी हटवाना पड़ता है जिस गाड़ी में सवार बच्चे काफी परेशान और घर लौटने में देर हो जाता हैं गाड़ियों को हटा करके क्रॉस करना पड़ता है यहां के शासन प्रशासन तथा संबंधित लोगों से तथा गांव क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस समस्या से निजात दिलाई जाए ताकि समस्याओं से छुटकारा मिल सके ।पूर्व में कई बार स्थानीय प्रशाशन ने प्रयास करके गाड़ियों को तथा सामानों को हटवाया जाता रहा है लेकिन कुछ दबंग और अड़ीयल किस्म के लोग दो-चार दिन के बाद फिर वही स्थिति को कायम रखते है इससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें शासन प्रशासन का ही डर भए नहीं है ना किसी समाज और किसी की परेशानी से उन्हें कोई मतलब है।