46

सोनभद्र के घाटिहटा ग्राम सभा में भ्रष्टाचार का बोलबाला फर्जी मजदूर तो मजदूर अब प्रधान पति भी है मनरेगा मजदूर

संपादक विवेक कुमार पाण्डेय की खात रिपोर्ट 6264145214

 

चोपन/सोनभद्र। सोनभद्र जिले के विकास विकासखंड चोपन का एक ऐसा गांव जिसे घाटिहटा के नाम से जाना जाता है। यहां के समाजसेवी श्री रोहित तिवारी ने बताया कि यहां भ्रष्टाचार के ऐसे मामले उजागर हो रहे हैं जो सुनकर व देखकर आम आदमी अपने दांतों तले उंगलियां दबा ले रहा है क्योंकि राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा ग्राम सभाओं में ग्राम विकास के लिए दिए गए धन का किस प्रकार बंदर बांट कर ग्राम विकास योजनाओं की ऐसी तैसी कर ग्राम विकास की जगह स्वयं विकास योजना पर ग्राम प्रधान ,ग्राम सचिव व जांच कर्ता समस्त अधिकारीगण ज्यादा सक्रिय मिल रहे हैं । क्योंकि किसी भी कार्य का भुगतान होने से पहले कार्य का आवंटन, सामग्री सप्लायर का चयन ,कार्यों की एमवी व उससे संबंधित तमाम अधिकारियों के जांच सत्यापित करता हस्ताक्षर प्रक्रिया यह साबित करता है कि किसी भी ग्राम में यदि कोई गड़बड़ी या भ्रष्टाचार सामने आता है तो उसके लिए केवल ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव ही उत्तरदाई नहीं हो सकते किंतु बावजूद इसके घटिहटा ग्राम सभा में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने वाले महालपुर निवासी श्री रोहित तिवारी जी अपने दादा के जमाने से भाजपा के समर्थक हैं व युवा होते हैं होने से भाजपा के वोटर है अपनी ही चुनी हुई सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना चाहते हैं क्योंकि वह जानते हैं भाजपा द्वारा कितनी ही विकासशील योजनाएं चलाई जा रही हैं और सरकार का सीधा उद्देश्य है कि ग्राम को शहर की तरह बनाया जाए व प्रत्येक ग्रामवासी को हर सुख सुविधा मुहैया कराई जाए किंतु भ्रष्टाचार पोषित अधिकारीगण व ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदरबन कर सरकार की नीतियों की छवि खराब करना चाहते हैं जिससे आने वाले चुनाव में जनता प्रताड़ित होकर सरकार को गलत समझे जबकि जीरो बैलेंस नीति वाले योगी सरकार में ने हर गरीब मजदूर के लिए काम किया है और कर रही है इन्हीं मामलों को लेकर श्री रोहित तिवारी ने न्यायालय में इस भ्रष्टाचार पर वाद लाना चाहते हैं जिससे दंडात्मक कार्रवाई हो सके और सरकार के विकास में दिए गए धन की रिकवरी के लिए वाद प्रस्तुत करने जा रहे हैं

वाद प्रस्तुत करने से पूर्व अथवा बाद में प्रस्तुत करके एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सारे सबूत के साथ श्री रोहित तिवारी गांव के आम जनमानस तक सारा भ्रष्टाचार उजागर करना चाहते हैं व सरकार के स्वच्छ अधिकारियों के भेष में छिपे भेड़ियों को नकाबपोश से बाहर लाने के लिए कार्रवाई करने की नीयत से समाचार और शिकायत पत्रों के माध्यम से फिलहाल घटिहटा ग्राम सभा में हो रहे किसी भी कार्य की पूर्ण रूप से जांच कर व पूर्व के किए गए कार्यों की भी जांच कर ही भुगतान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री तक शिकायत दर्ज कराया है देखना यह है कि इस तरह के भ्रष्टाचार को सरकार में सरकार के अधिकारियों में बैठे ईमानदार अधिकारी गण कब इस मामले को अपने हाथों में लेकर दोषियों के प्रति दंडात्मक कार्रवाई और सरकारी धन के दुरुपयोग की वसूली कब हो पाती है।