20 सितंबर को होगा हालिया प्रकाशित पुस्तक “चुनार के रतन” का विमोचन ।

156

20 सितंबर को होगा हालिया प्रकाशित पुस्तक “चुनार के रतन” का विमोचन ।

 

 

–बिहार क़ृषि विश्व विद्यालय भागलपुर के कुलपति डॉ. दुनियाराम सिंह भी आयोजन में करेंगे शिरकत 

विंध्याचल मंडल प्रभारी अमित कुमार चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट।

मिर्ज़ापुर । हालिया प्रकाशित पुस्तक ‘चुनार के रतन’ का विमोचन 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को होगा । पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह होंगे ।

दैनिक जागरण के पूर्व मुख्य उप संपादक राजेश पटेल द्वारा लिखित पुस्तक ‘चुनार के रतन’ का विमोचन 20 सितंबर रविवार को कैलहट के राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपराह्न 1 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह होंगे।

यह जानकारी समारोह के संयोजक सुरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को कैलहट में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

 

उन्होंने कहाकि अति विशिष्ट अतिथि बिहार क़ृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामशकल, पिछड़ा वर्ग आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, चुनार के विधायक अनुराग सिंह, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति त्रिपाठी होंगे।

सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहाकि ‘चुनार के रतन’ पुस्तक में चुनार की करीब 150 विभूतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। लेखक राजेश पटेल ने काफ़ी शोध करके इसे लिखा है।

संयोजक ने कहाकि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता में ई. राजबहादुर सिंह, समारोह के सह संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल तथा पुस्तक लेखक राजेश पटेल उपस्थित थे।