सिंगरौली में मुस्लिम एकता सम्मेलन, भोपाल विधायक आरिफ मसूद हुए शामिल

72

सिंगरौली में मुस्लिम एकता सम्मेलन, भोपाल विधायक आरिफ मसूद हुए शामिल

 

  • समीम बेग / बेलाल अहमद की रिपोर्ट 

 

जिला सिंगरौली। जिला मुख्यालय के विलौंजी स्थित अटल सामुदायिक भवन में शनिवार को आयोजित मुस्लिम एकता सम्मेलन में शामिल होने भोपाल मध्य के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सिंगरौली पहुंचे। इस दौरान आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

 

सम्मेलन में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट रहने और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया। विधायक आरिफ मसूद के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।