गांगपुर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन।

13

गांगपुर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन।

 

 

चुनार/मिर्जापुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष और लास्ट के साथ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम सभा गांगपुर चुनार, मिर्जापुर में किया गया। जिसमें क्षेत्र के सर्वप्रथम जूनियर बालक वर्ग एवं सीनियर बालक वर्ग के पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया, देखते ही देखते कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में वरिष्ठ पहलवान की प्रतियोगिता सबसे छोटी राशि ₹1000 से प्रारंभ की गई। राजेश्वरी गांगपुर एवं दीपक चंदौली इनाम राशि ₹3000 समय 3 मिनट दिया गया। राजेश्वरी गांगपुर ने जीत हासिल की। घोड़े शहीद व प्रदीप बेचूबीर बनमिलिया के बीच 3000 की कुश्ती खेली गई जिसमें प्रदीप नें जीत हासिल की । संजय और प्रमोद के बीच राशि ₹3000 की कुश्ती खेली गई जिसमें प्रमोद कछवां विजेता बने। कुशल संचालक फणिंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सभा कानपुर के साथ-साथ कई गांव से दंगल प्रतियोगिता कराने के लिए सहयोग राशि प्राप्त हो रही है। अगली कुश्ती प्रतियोगिता कन्हैया मद्धुपुर एवं भोला के बीच खेली गई, जिसमें दोनों पहलवानों में बराबर की कुश्ती हुई। अगली कुश्ती अमन कछवां व शिवम ककरिया खोली गई जिसमें दोनों पहलवानों का समय समाप्त हो गया।अगली कुश्ती रवि नरोत्तमपुर एवं अर्जुन बरईपुर के बीच इनाम राशि ₹1000 पर खेली गई, जिसमें

रवि नरोत्तमपुर ने जीत हासिल की। वहीं पर महिला पहलवान नेहा यादव अखाड़े में उपस्थित है जिसका कोई जोड़ अभी नहीं। महिला पहलवान को राम सुरेश महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वर्तमान नरायनपुर ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ₹2000 की धनराशि दी गई। वहीं पर राज बजाज के तरफ से नेहा यादव महिला पहलवान को ₹1000 की पुरस्कार दी जा रही है। साथ ही साथ बता दे कि महिला पहलवान नेहा यादव ने पुरुष पहलवान को अगस्त देते हुए कुल ₹6000 का इनाम अपने नाम किया। राज्य स्तरीय खिलाड़ी रह चुकी नेहा पहलवान कि इस सराहनीय कार्य से दंगल प्रतियोगिता में उपस्थित है सैकड़ो दर्शन ऑन द्वारा तालिया की गूंज चारों तरफ गुंजने लगी। अंतिम कुश्ती लक्कड़ पहलवान ने जीती जो कुश्ती ₹12000 धनराशि की थी। यह दंगल प्रतियोगिता 1947 से अब तक लगातार चलता आ रहा है वहीं पर आयोजकों का कहना है कि हमारे जानकारी के पूर्व से ग्राम सभा गांगपुर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है और सभी ग्राम वासियों के सहयोग से हर वर्ष यहां पर बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है यह निरंतर आगे चलता रहेगा। इस मौके पर सैकड़ो दर्शक मौजूद होकर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आनंद उठा रहे थे।