भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

181

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

जिला सिंगरौली। सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गड़ में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

 

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों, दादा-दादी, भाई-बहनों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और उनके विचारों को याद किया गया।

 

कार्यक्रम के आयोजक शिवमंगल सिंह मरबी रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में लोलर सिंह गौड़ एवं दिलक धारी सिंह उपस्थित रहे।

 

इस दौरान धरती, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया। भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और प्रकृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनके विचार आज भी समाज को एकता, स्वाभिमान और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया।