खनुआ मेन तिराहे पर पुलिस पर मजदूरों से मारपीट और लाठीचार्ज कराने का आरोप
सिंगरौली/ खनुआ। मेन तिराहे पर 66 श्रमिकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि भाजपा के लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. बैस और सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव ने कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर पुलिस के माध्यम से श्रमिकों पर लाठीचार्ज करवाया।
बताया जा रहा है कि पहले कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को अधिक भुगतान मिलता था, लेकिन परफेक्ट सिक्योरिटी कंपनी के आने के बाद भुगतान कम कर दिया गया। इसी के विरोध में श्रमिकों ने काम बंद कर दिया था। आरोप है कि श्रमिकों की समस्या का समाधान करने के बजाय पुलिस के जरिए उनके साथ मारपीट कराई गई।
सवाल यह है कि अपने मेहनताने की मांग कर रहे मजदूरों को आखिर लाठियों से क्यों जवाब दिया गया? पूरे मामले में पुलिस और कंपनी प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र के खनुआ का
नोट: संबंधित पुलिस अधिकारियों, कंपनी प्रबंधन और नामजद व्यक्तियों का पक्ष आना अभी शेष है, पक्ष आने के बाद जल्द खबर अपडेट की जाएगी….






