परफेक्ट सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

153

परफेक्ट सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

32 कर्मचारियों की जगह महज 26 को ड्यूटी देने का आरोप, पुराने टेंडर की शर्तों का पालन नहीं करने से भड़का आक्रोश

जिला सिंगरौली। सुलियारी से खनूआ तक काफिला सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रविवार सुबह से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि परफेक्ट सिक्योरिटी एजेंसी को हटाकर किसी दूसरी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाए। सुरक्षा कर्मियों ने एजेंसी संचालक राघवेश मिश्रा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि परफेक्ट सिक्योरिटी एजेंसी को टेंडर मिलने के दौरान संचालक राघवेश मिश्रा ने लिखित रूप में आश्वासन दिया था कि पूर्व में कार्यरत जीडीएक्स सिक्योरिटी सॉल्यूशन (GDX Security Solution) जितनी सुविधाएं और व्यवस्था उपलब्ध करा रही थी, वही व्यवस्था उनकी एजेंसी द्वारा भी दी जाएगी। लेकिन अब जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में जहां 32 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती थी, वहीं वर्तमान एजेंसी द्वारा केवल 26 कर्मचारियों से ही काम कराया जा रहा है।

लिखित आश्वासन और जमीनी हकीकत में अंतर का आरोप