हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवा प्रेमी, प्रेमिका को बुलाने का की मांग ।

13

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवा प्रेमी, प्रेमिका को बुलाने का की मांग ।

 

नरायनपुर/मिर्जापुर। अदलहाट थाना अंतर्गत नरायनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरैनी गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचीतपुर निवासी बाबू उर्फ टमाटर (23) का प्रेम सर चढ़कर बोलने लगा वह प्रेमिका को बुलाने के लिए अपने जान को दाव पर लगाकर बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते हीं मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलते हीं पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्राम प्रधान ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के नीचे आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।