अदाणी समूह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

20

अदाणी समूह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

पौधरोपण, चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पिछले 2 वर्षों में अब तक दो लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं

 

सिंगरौली, 5 जून 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा विशाल वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के सुलियारी, धिरौली एवं गोंडबहेरा उज्जैनी खदान क्षेत्रों में 5,000 से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया गया। इस अवसर पर अदाणी समूह द्वारा महिलाओं एवं ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।

 

खदान क्षेत्रों के आसपास लगाए गए अधिक फलदार एवं छायादार पौधे

रोपित पौधों में मुख्य रूप से नीम, अमलतास, महुआ, जामुन, आम, अर्जुन एवं साल के पौधे शामिल हैं। नीम और अमलतास अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि महुआ ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के लिए आजीविका और खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत सुलियारी खदान क्षेत्र के आसपास पिछले दो वर्षों में 2 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। धिरौली एवं सुलियरी खनन परियोजना के अलावा गोंड़बहेरा उज्जैनी परियोजना के गोरा, पचौर, तलवा एवं उज्जैनी गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए।

 

रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया पर्यावरण का महत्व

बढ़ते प्रदूषण का प्रभाव केवल मानव जीवन ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रकृति पर पड़ रहा है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अदाणी समूह के पर्यावरण विभाग एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा खनुआ स्थित डीएवी स्कूल एवं खनुआ खास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

स्थानीय ग्रामीणों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए किया जागरूक

इस मौके पर बजौड़ी गांव में स्वच्छता अभियान, जागरूकता सत्र एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय विशेष रूप से स्वंय सहयता समूह की महिलाओं के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में बजौड़ी की सरपंच श्रीमती दुलमन्ती सिंह एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाऐं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। अदाणी समूह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ समाज को जागरूक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।