जियावन थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को फिर सौंपी गई कमान
सिंगरौली जिले के देवसर अनुभाग अंतर्गत जियावन थाने की कमान एक बार फिर उच्च शिक्षित, अनुशासित एवं अनुभवी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. सिंह को पुनः थाना प्रभारी जियावन नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह न केवल प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे उच्च शैक्षणिक योग्यता से भी संपन्न हैं। उनकी छवि एक संवेदनशील, न्यायप्रिय और जनसमस्याओं के प्रति सजग अधिकारी की रही है। पूर्व कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिस–जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।
वहीं, वर्तमान थाना प्रभारी सुश्री रोशनी कुर्मी को उनके परिवीक्षा काल में व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु एसडीओपी कार्यालय चितरंगी में पदस्थ किया गया है, जिससे वे क्षेत्रीय पुलिसिंग का और अधिक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
पुलिस विभाग के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल अनुभव, योग्यता और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जियावन क्षेत्र की सामाजिक, भौगोलिक और कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों से भली-भांति परिचित डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के पुनः पदभार ग्रहण करने से पुलिसिंग को नई ऊर्जा, मजबूती और दिशा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।





