गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला, पहले महिला द्वारा उकसावे के बाद मारी चप्पल, युवक ने किया लाठी से हमला; वीडियो वायरल

430

 गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला, पहले महिला द्वारा उकसावे के बाद मारी चप्पल, युवक ने किया लाठी से हमला; वीडियो वायरल

 

 

 

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत पहले महिला द्वारा उकसावे से हुई, जिसके बाद महिला और युवक के बीच गाली-गलौच होने लगी। बहस बढ़ने पर महिला ने युवक पर चप्पल से हमला कर दिया। इससे आक्रोशित युवक ने लाठी उठाकर महिला पर हमला कर दिया।

 

पूरी घटना मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले तीखी नोकझोंक होती है और फिर मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन तब तक स्थिति बिगड़ चुकी होती है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख और साझा कर रहे हैं। ये वीडियो की शुरुआत है.