हर्रहवा के विस्थापितों के जल सत्याग्रह को कांग्रेस का समर्थन, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी!

138

 

हर्रहवा के विस्थापितों के जल सत्याग्रह को कांग्रेस का समर्थन, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी!

 

 

नमस्कार, आप देख रहे हैं सिटी टू विलेज़

 

सिंगरौली में रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित और विस्थापित ग्राम हर्रहवा के परिवारों की मांगों को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह अब राजनीतिक समर्थन भी जुटाने लगा है।

 

जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता संदीप शाह के नेतृत्व में जारी जल सत्याग्रह में कांग्रेस के कई नेता पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामीणों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

 

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रभावित परिवारों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 

जल सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रूपेश चंद्र पाण्डेय ने ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी मांगों का समर्थन किया।

 

प्रवीण सिंह चौहान ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आंदोलनरत परिवारों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग रखी।

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परियोजना से प्रभावित और विस्थापित परिवारों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी जायज मांगों के लिए कांग्रेस और सेवादल मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

 

वहीं आंदोलनकारियों ने भी साफ कर दिया है कि अगर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जल सत्याग्रह को और व्यापक आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

 

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और कंपनी प्रबंधन आंदोलनकारियों की मांगों पर जल्द कोई ठोस पहल करेगा, या फिर हर्रहवा का यह जल सत्याग्रह आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा?

 

फिलहाल जल सत्याग्रह में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की मौजूदगी बनी हुई है और सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर है।