ग्राम सभा बरेंव, अदलहाट 86वाँ जयगुरुदेव सत्संग समारोह हुआ सम्पन्न।
अदलहाट/नरायनपुर (मीरजापुर) 14 नवम्बर। विकास खण्ड नरायनपुर के ग्राम बरेंव में 108 दिवसीय षाकाहार-सदाचार, मद्यनिशेध जनजागरण यात्रा का आज 86वाँ जयगुरुदेव सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राश्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा ‘‘यह जन्म तुम्हें अनमोल मिला जो चाहे इससे कमा बाबा। कुछ दीन कमा, कुछ दुनिया कमा कुछ हरि के हेत लगा बाबा।।’’ उस परमपिता परमात्मा ने अति दया करके आपको यह मनुश्य षरीर दे दिया और देते समय यह कहा था कि तुम मेरे मकान के द्वारा उस मालिक की भक्ति करके अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लेना। यह मनुश्य षरीर तुमको किराये पर कुछ समय के लिये दिया गया है। समय पूरा होते ही मैं अपने सिपाहियों को भेजूंगा तो तुम मेरे मकान को खाली कर देना। उस समय न कोई जमीन-जायदाद काम आयेगी, न जाति-बिरादरी काम आयेगी। लोग इस मिट्टी के पुतले को ले जाकर ष्मषान घाट में जलाकर राख कर देंगे या दफन कर देंगे। जिस जाति-बिरादरी के लिये हम लोग लड़ते-झगड़ते थे, जिस धन-दौलत को पाने के लिये आपने न जाने कितने बुरे-खोटे कर्म किये, मौत के समय ये जाति-बिरादरी, धन-दौलत कोई काम नहीं आयेगा। सब कुछ यहीं छूट जायेगा। इस जीवात्मा को ले जाकर ऊपर धर्मराज की कचेहरी में पेष कर दिया जायेगा। पलक झपकते ही आपके अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब हो जायेगा। धर्मराज सजा सुना देंगे। ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो क्योंकि मैने इनको मौका दिया था कि अबकी बार किसी संत महात्मा से नाम योग साधना का मार्ग लेकर और उनके आदेषों का पालन कर उस मालिक की भक्ति करके जीवात्मा का कल्याण करा लें। हमारे इस किराये के मकान में रहकर इन्होंने खोटे-बुरे कर्म करके षरीर को गंदा कर दिया। आपको इन कर्मों की सजा अवष्य मिलेगी। इसलिये गृहस्थ आश्रम में रहकर अपना लोक और परलोक दोनों बना लें।
उन्होंने कहा इस मनुश्य षरीर में आध्यात्मिक खजाना भरा हुआ है। आंखों से ऊपर ब्रह्माण्डों का बहुत बड़ा विस्तार है। जब आप बताई हुई विधि से साधना करेंगे तो गुरु कृपा से आपकी आत्मा प्रभु के देष से आने वाली आकाषवाणी से जुड़ जायेगी। आप त्रिकालदर्षी हो जायेंगे। इस दुनिया के मालिक को जिसको त्रिलोकीनाथ कहते हैं, उनको हिंदू ईष्वर, मुसलमान खुदा तथा इसाई गॉड कहते हैं। लफ्जों का अंतर है पर वह एक है। ईष्वर के देष से ही इन तीन लोकों की रचना नियंत्रित होती है। साधना करने पर ये सारे दृष्य आपको दिखाई देने लगेंगे, जिनको देखकर आप फूले नहीं समायेंगे।
महाराज जी ने कहा संत महात्मा जीवों को नर्कों चौरासी से बचाना चाहते हैं और आपको अपने निजघर यानि सच्चे वतन पहुंचाना चाहते हैं। इसलिये आप मानवतावादी बनें। सत्य, दया, करुणा को जीवन में अपनायें और मानव जीवन सफल बनायें। गांव-गांव के लोगों के जीवन को षाकाहारी-सदाचारी व नषामुक्त बनाकर अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, भगवानदास, चन्द्रावती देवी, गिरधारी यादव, सतीष यादव, पूर्व प्रधान गिरजा प्रसाद, अवधेष कुमार एवं सहयोगी संगत जहानाबाद (बिहार) के संजीव कुमार (संदीप बाबू), अषोक कुमार, वैषाली (बिहार) के ललित कुमार (मास्टर), सदानन्द सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में ग्राम प्रधान पुत्र चन्दन एवं संजय तिवारी का विषेश सहयोग रहा।
सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 87वें पड़ाव ग्राम शिवपुर (हाजीपुर) ब्लाक जमालपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।






